23.2 C
Noida
Saturday, February 14, 2026

9 बच्चों की मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी !

Must read

रिश्तों की तो जैसे कोई अहमियत ही नहीं रह गई है. इन दिनों पतियों की हत्या की खबरों से डर का माहौल है. मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज (Kasganj) का है यहां पर 9 बच्चों की मां रीना ने अपने प्रेमी हनीफ संग मिलकर पति रतिराम की हत्या कर दी. पति के मर्डर का तरीका रूह कंपा देने वाला है. 9 बच्चों की मां ने 17 जून की रात ईंट भट्टे का पास बुलाया और साथ मै जूस पिये और फिर प्रेमी संग मिलकर उसका गला दबा दिया.फिर उसके सीने पर पत्थर से वार कर किया. पुलिस ने रीना और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने मिलकर किस तरह से इस घटना को अंजाम दिया, इसका खुलासा हो गया है.

पुलिस जांच में पता चला है कि मुस्लिम प्रेमी हनीफ के प्यार में पागल होने की वजह से 9 बच्चों की मां रीना ने पति की हत्या कर दी. कासगंज के पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि दोनों का कहना है कि वे एक दूसरे से प्रेम करते हैं. रीना का पति रतीराम इसका विरोध करता था. जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की. रतीराम को जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर शव को पास के ट्यूबवेल की कुंडी मेंडाल दिया, ताकि वह उनके बीच में रोड़ा न बने.

22 जून को रतिराम का शव ग्राम भरगैन के ट्यूबवेल की कुंडी से बरामद किया गया था. मृतक के भाई अरविंद ने फर्रुखाबाद ने थाना पटियाली में भाई रतिराम के 18 जून की रात को गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. रतिराम अपनी ससुराल ग्राम भरगैन में रहता था.सोमवार को पुलिस ने दरियावगंज रेलवे स्टेशन के पास से हनीफ और रीना को गिरफ्तार कर लिया.

मर्डर का तरीका रूह कंपा देने वाला है. 9 बच्चों की मां ने 17 जून की रात ईंट भट्टे का पास बुलाया और फिर प्रेमी संग मिलकर उसका गला दबा दिया.फिर उसके सीने पर पत्थर से वार किया. दरअसल रतिराम ईंट के भट्टे पर काम करता था. रतिराम जब घर से गायब हो गया तो उसके भाई ने पुलिस से इसकी शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों को ग़िरफ़तार कर लिया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article