29.2 C
Noida
Tuesday, March 10, 2026

भारत ने ईरान से बात की हमला रोकने की , तेहरान ने कहा शुक्रिया !

Must read

भारत, चीन, रूस और आठ अन्य सदस्य देशों वाले ‘ब्रिक्स’ समूह ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर ‘‘गंभीर चिंता” व्यक्त की है और हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया है. इस प्रभावशाली मंच ने संबंधित पक्षों से बातचीत और कूटनीति के माध्यम से युद्ध की स्थिति में सुधार का आग्रह किया. यहां सबसे बड़ी बात यह है कि भारत ने भी इस साझा बयान पर हस्ताक्षर किया है यानी उसने भी खुलकर ईरान के खिलाफ हुए सैन्य हमलों पर अपनी गंभार चिंता जाहिर की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5-6 जुलाई को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रियो डी जनेरियो जाने की उम्मीद है.

भारत के स्टैंड में यह बदलाव है क्योंकि भारत ने शंघाई सहयोग संगठन द्वारा जारी एक बयान से खुद को 10 दिन पहले अलग कर लिया था, जिसमें इजरायल द्वारा किए गए सैन्य हमलों की निंदा की गई थी.
ब्रिक्स ने मंगलवार को एक बयान में कहा, हम 13 जून से ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान’ के खिलाफ सैन्य हमलों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन है.” बयान में कहा गया है, ‘‘अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के साथ-साथ विश्व अर्थव्यवस्था के परिणामों के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर, हम हिंसा के चक्र को तोड़ने और शांति बहाल करने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करते हैं.


इस समूह ने सभी पक्षों से मौजूदा संवाद और कूटनीति के माध्यम से बातचीत करने का आह्वान किया, ताकि स्थिति में सुधार हो और शांतिपूर्ण तरीकों से मतभेदों को सुलझाया जा सके. इस मंच ने शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ किसी भी हमले पर गंभीर चिंता भी व्यक्त की, जो अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रासंगिक प्रस्तावों का उल्लंघन करते हुए किए जाते हैं.

इन टिप्पणियों को अमेरिका और इजराइल दोनों के खिलाफ टागरेट माना जा रहा है, क्योंकि दोनों पक्षों ने ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमले किए हैं. ब्रिक्स ने कहा, ‘‘लोगों और पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए सशस्त्र संघर्षों सहित परमाणु सुरक्षा, सुरक्षा और संरक्षा को हमेशा बनाए रखा जाना चाहिए.

ब्रिक्स ने कहा, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा कूटनीति और शांतिपूर्ण संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो इस क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता की दिशा में एकमात्र स्थायी मार्ग है.” बयान के अनुसार, ‘‘इस संबंध में, हम प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय संकल्पों के अनुरूप मध्य पूर्व में परमाणु हथियारों और सामूहिक विनाश के अन्य हथियारों से मुक्त क्षेत्र स्थापित करने की आवश्यकता की भी पुष्टि करते हैं.

ईरान ने भारत को कहा शुक्रिया।
दिल्ली में ईरानी दूतावास ने कहा कि वह ईरान का पक्ष लेने वालों के लिए “वास्तविक और अमूल्य समर्थन” की सराहना करता है. ईरानी दूतावास ने भारत के सभी “स्वतंत्रता-प्रेमी” लोगों को “हार्दिक आभार” व्यक्त किया – जिसमें राजनीतिक दल, संसद सदस्य, गैर-सरकारी संगठन, धार्मिक और आध्यात्मिक नेता, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, मीडिया के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और सभी व्यक्ति और संस्थान शामिल हैं जो ईरान के साथ मजबूती से खड़े थे.

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article