27.2 C
Noida
Saturday, March 7, 2026

यशस्वी जायसवाल का स्पेशल रिकॉर्ड !

Must read

इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को शुरू हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दिन हेडिग्ले में टीम गिल के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अर्द्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही करोड़ों भारतीय फैंस को खुश कर दिया है . टेस्ट मैच से पहले जायसवाल का प्रैक्टिस मैचों में प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव चर्चा का विषय बना हुआ था.अर्द्धशतक के साथ फॉर्म का वापसी हुई, तो लेफ्टी बल्लेबाज ने बहुत ही स्पेशल कारनामा भी कर डाला. लेकिन कारनामे के साथ ही एक ऐसा आकंड़ा भी निकलकर आया, जिसने और भी चिंतित कर दिया है.


जायसवाल अभी तक भारत को मिलाकर पांच देशों में खेल चुके हैं. और खास बात यह है कि इनमें से खेले चार देशों में यशस्वी ने अपने पहले ही टेस्ट में पचासा जड़ा. जायसवाल ने विंडीज में 171, दक्षिण अफ्रीका में पहले ही टेस्ट में 17 और 5, ऑस्ट्रेलिया में 80, 15, ऑस्ट्रेलिया में 0 और 161 और अब इंग्लैंड के खिलाफ अर्द्धशतीय पारी खेली, लेकिन कारनामे के साथ जो एक अलग आंकड़ा निकलकर आया, वह खासा डराने वाला है.

चिंता की बात यह है कि जायसाल ने अर्द्धशतक तक पहुंचने के साफर में जायसवाल ने 33.3 प्रतिशत गलत शॉट खेले. यह उनकी 15 पारियों में पहुंचे 50 रन तक गलत शॉट के मामले में सबसे ज्यादा प्रतिशत है. और यह यशस्वी को बताने और समझाने के लिए काफी है कि उन्हें इंग्लिश धरती पर अगली पारियों में इससे सबक लेकर आगे बढ़ना होगा।


भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए एक ऐतिहासिक साझेदारी दर्ज की. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े और 1986 में सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत द्वारा बनाए गए 64 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो इस मैदान पर भारत की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी. बाएं और दाएं हाथ की यह संयोजन जोड़ी, इंग्लिश गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह से नियंत्रण में दिखी. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था, क्योंकि मौसम में बादल छाए हुए थे. मगर जायसवाल और राहुल ने संयम के साथ शुरुआत करते हुए क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्से की अगुवाई में नई गेंद के आक्रमण का बखूबी सामना किया.

शुरुआती ओवरों में दोनों बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन अनुशासन दिखाया. केएल राहुल ने अपनी क्लासिक कवर ड्राइव से दर्शकों को प्रभावित किया, वहीं यशस्वी जायसवाल ने संतुलित आक्रामकता और सटीक तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ने मिलकर 16 चौके लगाए, जो अधिकतर ऑफ साइड पर शानदार टाइमिंग के साथ आए.

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article